Sep 14, 2022, 14:02 IST

ये 5 खिलाड़ी पहली बार खेलेंगे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट, देखें सबसे ज्यादा विश्व कप खेलने वाले भारतीय खिलाड़ियों की सूची

VNNVN

अक्टूबर-नवंबर के महीने में टी20 विश्व कप 2022 का आयोजन ऑस्ट्रेलिया में होने वाला है. टी20 विश्व कप के लिए ज्यादातर टीमों ने अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है. बीते सोमवार को टी-20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम की भी घोषणा कर दी गई. जिनमें कई नए चेहरों को शामिल किया गया, तो कई पुराने खिलाड़ी भी टीम का हिस्सा है. 

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा जैसे ही T20 वर्ल्ड कप में मैदान पर उतरेंगे उनके नाम एक बड़ी उपलब्धि दर्ज हो जाएगी. बता दें कि यह रोहित शर्मा का आठवां T20 विश्व कप होगा. अब तक रोहित शर्मा 7 बार टी20 विश्व कप खेल चुके हैं. आज आपको भारत के लिए सबसे ज्यादा बार टी20 विश्व कप में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों के बारे में बता रहे हैं.

भारत के लिए सबसे ज्यादा बार टी20 विश्व कप खेलने वाले क्रिकेटर 

रोहित शर्मा- 7 बार (2007, 2009, 2010, 2012, 2014, 2016, 2021)

विराट कोहली- चार बार (2012, 2014, 2016, 2021)

रविचंद्रन अश्विन- चार बार (2012, 2014, 2016, 2021)

दिनेश कार्तिक- तीन बार (2007, 2009, 2010)

भुवनेश्वर कुमार- दो बार (2014, 2016, 2021)

हार्दिक पांड्या- दो बार (2016, 2021)

जसप्रीत बुमराह- दो बार (2016, 2021)

Advertisement

Advertisement

Advertisement