Nov 19, 2022, 10:17 IST

वो 4 क्रिकेटर जिन्होंने संन्यास लेते ही महेंद्र सिंह धोनी पर लगाए थे कई गंभीर आरोप, नाम जानकर होगी हैरानी

gmgnn

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं. लेकिन आज भी धोनी को भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया भर में काफी पसंद किया जाता है.  धोनी उन खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हैं जिनकी लोकप्रियता दिन प्रतिदिन बढ़ रही है. अब भी लोगों के बीच धोनी का क्रेज बना हुआ है. धोनी ने कई खिलाड़ियों का कैरियर बनाया. लेकिन कुछ भारतीय खिलाड़ी ऐसे भी रहे जिन्होंने संन्यास लेने के बाद धोनी के प्रति अपनी नाराजगी व्यक्त की और उनके बारे में कई गंभीर बातें कहीं. 

युवराज सिंह

एक समय भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर खिलाड़ी युवराज सिंह और एम एस धोनी काफी अच्छे दोस्त हुआ करते थे. धोनी के शुरुआती करियर में युवराज उन्हें बिहारी कहकर चिढ़ाते थे. लेकिन संन्यास लेने के बाद युवराज सिंह ने धोनी पर कई मौकों पर साथ ना देने का गंभीर आरोप लगाया. 

हरभजन सिंह 

भारतीय टीम के स्टार स्पिनर गेंदबाज रहे हरभजन सिंह ने 2021 में संन्यास लेने के बाद धोनी के बारे में कई हैरान करने वाली बातें कही थी. उन्होंने सीधे तौर पर महेंद्र सिंह धोनी पर उनके करियर को जल्दी खत्म करने के गंभीर आरोप लगाए थे. 

वीरेंद्र सहवाग 

भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने भी संन्यास लेने के बाद धोनी पर आरोप लगाया था. उन्होंने सार्वजनिक रूप से कहा था कि धोनी सीनियर खिलाड़ियों के प्रति अच्छा व्यवहार नहीं रखते हैं. 

इरफान पठान 

भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर खिलाड़ी इरफान पठान ने भी संन्यास लेने के बाद धोनी के प्रति नाराजगी जाहिर की थी. एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि धोनी कुछ बातें अजीब थी और अपनी नाराजगी भी जाहिर थी. 

Advertisement

Advertisement

Advertisement